देहरादून अनु० जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखण्ड के आह्वान पर 23 जून 2026 को आयोजित होने वाली सचिवालय हुंकार रैली को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन प्रदान किया है। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और वंचित वर्गों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठता, पदोन्नति, प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने आंदोलन की 19 सूत्रीय मांगों को न्यायोचित बताते हुए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने की अपील की।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने समर्थन देने वाले सभी कर्मचारी संगठनों, पदाधिकारियों और सदस् यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एकता सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए निर्णायक सिद्ध होगी।

