बागेश्वर टिहरी जनपद में हुए चर्चित केतन लाल हत्याकांड के विरोध में आज दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार को बागेश्वर में न्याय की बुलंद आवाज सुनाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता भीम कुमार के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनसंगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी बागेश्वर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि केतन लाल की निर्मम हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं और न्याय व्यवस्था के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। वक्ताओं ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तो आमजन का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास कमजोर पड़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में भीम कुमार, चंद्र प्रकाश, सागर कुमार, संजय कुमार टम्टा, चंदन लाल, अनिल कुमार, संजय कुमार आर्या , मनीष धौनी, बलवंत राम, दिनेश राम, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

