भीमताल अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा 23 जून 2026 को प्रस्तावित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित होने वाले सचिवालय कूच के समर्थन में कई संगठनों द्वारा समर्थन पत्र प्राप्त हुआ है।
एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुरेश चन्द्र ने आज बताया कि निम्न संगठनों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है:
1. उत्तराखंड एस०सी० एस०टी० एम्पलाईज फैडरेशन, उत्तराखंड
2. अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा, उत्तराखंड
3. उत्तराखंड सचिवालय अनु0जाति जनजाति कार्मिक बहुउद्देशीय मानव संसाधन विकास कल्याण समिति
4- सेवास्तंभ अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अल्पसंख्यक।
सुरेश चन्द्र ने कहा कि इन संगठनों का समर्थन शिक्षक समाज के हौसले को बढ़ाने वाला है। 19 सूत्रीय मांगों में शिक्षकों और कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकार, सामाजिक न्याय और सेवा संबंधी लंबित मुद्दे शामिल हैं।
उन्होंने तीनों संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों का शिक्षक एसोसिएशन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका समर्थन हमारे आंदोलन को मजबूती देगा। 23 जून को सचिवालय कूच को सफल बनाने में हम सब एकजुट हैं।
प्रदेश महामंत्री ने सभी संगठनों और समाज के लोगों से अपील की कि वे 23 जून 2026 को प्रातः 10 बजे देहरादून सचिवालय में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

