चंपावत टिहरी जनपद में हुए चर्चित केतन लाल हत्याकांड के विरोध में आज मूलनिवासी संघ चंपावत ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। मूलनिवासी संघ चंपावत ने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि केतन लाल की निर्मम हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं और न्याय व्यवस्था के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एकजुट होकर न्याय और सामाजिक सद्भाव के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। और कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और समाज के जागरूक लोग अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, कमला देवी, प्रेम राम, गंगा, विशन राम आदि लोग मौजूद रहे।

