रोहतक शाहूजी महाराज की जयंती के उपलक्ष मे रोहतक स्थित डॉक्टर बी आर अंबेडकर धर्मशाला में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (PPID) का रोहतक मे एक भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सदस्यता अभियान के तहत लोगो ने भारी संख्या में PPID की सदस्यता ग्रहण की साथ में ही रोहतक जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया मूलनिवासी राजकुमार ओहल्यान उर्फ लीला फौजी बने PPID रोहतक के जिला अध्यक्ष, मूलनिवासी रानी बनी महिला अध्यक्ष, मूलनिवासी अशोक राठी बने महासचिव, मूलनिवासी सतबीर जांगड़ा सचिव, मूलनिवासी कृष्ण पांचाल बने संगठन सचिव, मूलनिवासी बबीता बनी महिला उपाध्यक्ष, मूलनिवासी अशोक चालिया उपाध्यक्ष, मूलनिवासी टेक राम संगठन सचिव, मूलनिवासी सतबीर जांगड़ा ओर अन्य गणमान्य साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया BS- 4 अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिस में पार्टी के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। 12 जुलाई को जींद रविदास भवन में हो रहे साहू जी महाराज के जन्मोत्सव पर बड़ी रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 20 सितंबर को दिल्ली में रामलीला ग्राउंड में होने वाली मजदूर महागर्जना महारैली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी कर्मवीर टंडन, मूलनिवासी अभीरंजन गौतम, मूलनिवासी हवा सिंह भोरिया, मूलनिवासी सत्यवान बलम, पदयात्री मूलनिवासी चौधरी बगीचा सिंह, मूलनिवासी रामभज राठी, मूलनिवासी राजकुमार कटारिया, मूलनिवासी वीरेंद्र कुमार, मूलनिवासी अनिल प्रजापति, मूलनिवास रविंद्र आर्य, मूलनिवासी यशपाल भट्टी, मूलनिवासी सोमबीर सरोहा, मूलनिवासी महेंद्र सिंह जांगड़ा, मूलनिवासी एडवोकेट विनोद कटारिया आदि गणमान्य साथी मौजूद रहे।

