पिथौरागढ़ दिनाँक 23/06/2026 को कोतवाली पिथौरागढ में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 05 वर्ष के समय दोपहर करीब 13:00 बजे से लापता होने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी दर्ज करने के सम्बन्ध मे प्रस्तुत की गयी। कोतवाली पिथौरागढ में उपरोक्त तहरीर के आधार पर शीघ्र मु0 FIR NO 78/2026 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया,जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्बारा की जा रही है,जिनके सहयोगी के रूप मे उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को नियुक्त किया गया।
पुलिस द्बारा की गयी कार्यवाहीः-
अभियोग पंजीकृत किये जाने के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग की तलाश हेतु थाना स्तर पर कुल 04 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। कस्बा क्षेत्रान्तर्गत के लगभग 20-25 CCTV फुटेजो (सरकारी व निजी) अवलोकन के उपरान्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुम होने के 08 घण्टे के भीतर टनकपुर तिराहे के पास से बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण के आधार पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई,जिसके आधार पर अभियोग को धारा 65(2)/115(2)/137(2)/351(3) BNS व 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्बि की गयी।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ के मार्गदर्शन में घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना को कारित करने वाले वाले अज्ञात अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु फील्ड वर्क सम्बन्धित टीमो द्बारा किया गया। अज्ञात अभियुक्त की तलाश हेतु कस्बा क्षेत्र के सरकारी व निजी लगभग 50-60 CCTV फुटेजो का गहनता से अवलोकन किया गया। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा पिथौरागढ के रूप मे हुई । होशियार सिंह उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया । जिसके उपरान्त कल दिनाँक 25/26-06-2026 की रात्री मे समय 00:15 बजे अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया एंव विधिनुसार अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त का मेडिकल परीक्षण कराया गया । अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त द्बारा स्वंय का घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है ।
अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त पूर्व मे वर्ष 2022 मे कोतवाली पिथौरागढ मे ही पंजीकृत मु0 FIR NO 144/2022 धारा 363 IPC व 7/8 पोक्सो एक्ट में जेल जा चुका है, जिसमें अभियुक्त द्बारा एक 11 वर्ष के नाबालिग बालक के साथ Kidnapping and Sexual Assault का अपराध किया गया था जिसमें अभियुक्त होशियार सिंह उपरोक्त को दिनाँक 06/06/2024 को धारा 363 IPC मे 07 वर्ष के कारावास व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट में 05 वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी । अभियुक्त लॉकअप पिथौरागढ,अल्मोड़ा जेल,सितारगंज जेल व हरिद्बार जेल में निरूद्ब रहा। होशियार सिंह उपरोक्त वर्तमान मे जिला कारागार हरिद्बार से दिनाँक 14/05/2026 को निजि बन्धपत्र पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है।
आपराधिक इतिहासः- मु0 FIR NO 144/2022 धारा 363 IPC व 7/8 पोक्सो एक्ट
अभियुक्त होशियार सिंह द्बारा कारित उपरोक्त घटना में आजीवन कारावास जिसका तात्पर्य शेष प्राकृत जीवनकाल (imprisonment for the remainder of persons nature life) तक जेल मे रहना अथवा मृत्यु दण्ड तक का प्राविधान है जिसे सम्बन्धित धारा 65(2) BNS तथा 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्बि विवेचना मे की जा चुकी है। अभियुक्त को कड़ी से कड़ी_सजा दिलाने हेतु न्यायालय मे प्रभावी पैरवी की जायेगी।
घटना के अनावरण मे विशिष्ट भूमिकाः-
इस घटना के अनावरण में यद्यपि कोतवाली पिथौरागढ पुलिस की सभी टीमो द्बारा दिन-रात परिश्रम के साथ कार्य किया गया तथापि नाबालिग बालिका की बरामदगी में हे0का0 137 ना0पु0 मुकेश शर्मा व का0 130 ना0पु0 पंकज गिरी तथा अभियुक्त होशियार सिंह की गिरफ्तारी व पूरे ऑपरेशन को लीड करने में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी की सराहनीय भूमिका रही।

