नई टिहरी दिनांक 20 जून को जनपद टिहरी गढ़वाल की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से जान से मारने और गाली-गलौज की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम आमपाटा निवासी जानकी देवी ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा उनके और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला का कहना है कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है तथा उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
शिकायतकर्ता ने एसएसपी से वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
संवाददाता
गंगा शाह नई टिहरी

