उत्तर प्रदेश देशभर में पूरे माह रैली एवं जनसभाओं का होगा आयोजन पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज़ जनपद स्थित शंकरगढ़ में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अभियान का शुभारम्भ भव्य रैली एवं जनसभा के माध्यम से किया गया।
दिनांक 26 जून 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन-मूलनिवासी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एस. चौहान ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान सचिव हेमराज सिंह पटेल, राष्ट्रीय वित्त सचिव अजय जिनवाल, पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार सहित देशभर से आए सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
सभा में यह संकल्प लिया गया कि छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक न्याय, शिक्षा और अधिकार आधारित राजसत्ता के सपनों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा तथा पूरे देश में आगामी माह भर रैली, जनसभा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

