नई टिहरी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर टिहरी जिले में नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग देर रात लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं तथा कथित तौर पर इनको जिंदा नहीं जाने देंगे जैसे धमकीपूर्ण और भड़काऊ बयान देते सुनाई पड़ रहे हैं।
शिकायत में कई लोगों के नाम का उल्लेख
ग्राम आमपाटा, पोस्ट जाजल निवासी जगदीश मगतदास ने विशिष्ट पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टिहरी को दिए प्रार्थना-पत्र में राजामोहन रावत, उदय रावत, पुरुषोत्तम, रोशन रागड़, हर्षमणि, अवंतिका भंडारी, गजेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह समेत अन्य लोगों के नाम का उल्लेख किया है। शिकायत में इन्हें चेतन लाल के परिजनों एवं समर्थकों के रूप में बताया गया है।
पीड़ित पक्ष में भय का माहौल
शिकायतकर्ता का कहना है कि वायरल वीडियो के बाद पीड़ित पक्ष और उनके समर्थकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बन गया है। साथ ही क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
प्रार्थना-पत्र में एसएसपी से मांग की गई है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों की पहचान की जाए और यदि किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से तत्काल मामले की कार्रवाई की जानी चाहिए इस मामले में बयान जारी तत्काल दोषियों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए।

