कोटद्वार अत्यंत हृदय विदारक एवं दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि आज सुबह 4 बजे अनुसूचित जाति (शिल्पकार) समाज के स्तंभ, समाज के संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत रिटायर IAS अधिकारी चंद्र सिंह जी का 84 वर्ष की आयु में देहरादून स्थित आवास में निधन हो गया है, उनके निधन से पूरे प्रदेशभर में शोक की लहर है। चंद्र सिंह जी का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक था, 84 वर्ष से अधिक की आयु होने के बावजूद भी वे अंतिम समय तक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के मिशन के सच्चे सिपाही की तरह समाज सेवा में सक्रिय रहे,उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक चेतना से समाज को नई दिशा दी।
उनका जाना न केवल परिवार की अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज और उत्तराखंड के मूलनिवासी शिल्पकार समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान है,उनके विचार, मार्गदर्शन और संघर्ष सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
शैलशिल्पी विकास संगठन, उत्तराखंड अपने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने से जोड़कर शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

