रुड़की हरिद्वार दिनांक 12.7.2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पी पी आई डी, द्वारा राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की राष्ट्रव्यापी जयंती अभियान 26 जून से 27 जुलाई 2026 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के रुड़की झबरेड़ा विधानसभा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.
इस जयंती समारोह में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और छत्रपति शाहूजी महाराज द्वारा अपने बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यो की जानकारी हासिल की.
जयंती समारोह का संचालन राज्य महासचिव मूलनिवासी अमर सिंह सैनी ने किया, सभा की प्रस्तावना मूलनिवासी नरेंद्र गौतम राज्य कोषाध्यक्ष ने किया तथा सभा की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष मूलनिवासी परमानंद बेनीवाल ने किया.
सभा की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका जो की पी पी आई (डी) का भी संविधान है सभागार में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाकर की गई.
मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य से आए मूल निवासी उमेश रजक राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संविधान प्रबोधक पी पी आई, डी ने अपने वक्तव्य में कहा जो समाज नहीं बोलता उसी समाज का ज्यादा शोषण होता है, इसलिए अपने हक और अधिकार के लिए अधिक बोले और मंच से बोलते बोलते विधान सभा/संसद तक जाए. सभा को पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी ललित कुमार उत्तराखंड राज्य प्रवक्ता मूल निवासी रामपाल, पी. वाय.एफ.के राज्य अध्यक्ष कपिल छाबड़ा, पीपल्स लेबर यूनियन के राज्य अध्यक्ष अनुज गौतम, राज्य राज्य संगठन सचिव मूलनिवासी एडवोकेट गंगा प्रसाद, जिला नैनीताल महिला उपाध्यक्ष योगिता दीप, पीपल्स लेबर यूनियन के जिला अध्यक्ष आशीष तोमर आदि लोगों ने छत्रपति शाहू जी महाराज की सामाजिक योगदान एवं कार्यो पर प्रकाश डाला.
सभा के अंत में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य अध्यक्ष मूल निवासी परमानंद बेनीवाल ने सभा को संबोधित किया और आगामी 2027 की चुनाव की तैयारी के लिए जी जान से लग जाने की अपील की.
सभा का धन्यवाद,आभार एवं समापन की घोषणा हरिद्वार जिला अध्यक्ष, पी.पी.आई,डी अनुज नाहारवे ने किया.

