कोटद्वार रोशनी आर्य मदनलाल आर्य स्मृति ट्रस्ट शिवपुर कोटद्वार द्वारा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष स्व. मदनलाल आर्य (पूर्व प्राचार्य) की 80वीं जयंती के अवसर पर आर्य सुगंध संस्थान मूसेपुर नजीबाबाद में दिव्यांगों व वृद्धों में कपड़े व फल वितरित किए गए तथा आश्रम को आर्थिक सहायता प्रदान की गई । संस्थान की प्रबंधिका कमलेश आर्य ने ट्रस्ट का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने कहा था कि संसार का उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है,दीन दुखियों की सेवा हेतु सबको आगे आना चाहिए ,जन सहयोग से ही यहां पर दिव्यांग विद्यालय, वृद्ध आश्रम व बेसहारो की सेवा हो रही है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य, संस्थान की संचालिका गरिमा आर्य, ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्धार्थ आर्य, पूजा आर्य व गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

