बागेश्वर आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला जिला बागेश्वर में कार्यरत प्रवक्ता गणित/प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की उनके ही विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी द्वारा विद्यालय जाते समय चाकू गोदकर हत्या करने का समाचार न केवल दुखद है बल्कि यह अपने कार्यों को ईमानदारी से करने वाले शिक्षकों/प्रधानाचार्य को हतोत्साहित करने वाला भी है। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी एवं महामंत्री सुरेश चंद्र को प्राप्त प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार यह आरोपी द्वारा प्रधानाचार्य की जाति को जानते हुए अधिक रंजिश रखने का भी परिणाम बताया गया है। शिक्षक एसोसिएशन माँग करता है कि इस हत्या की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाय और फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर आरोपी को फाँसी की सजा दिलाई जाय। जिससे निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षक हतोत्साहित न हों।

