हल्द्वानी आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को संयुक्त व्यापार प्रतिनिधि मंडल का संयुक्त रूप से नगर निगम के दुकानो के किराए को लेकर नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट से बातचीत करने के लिए मिला!
मेयर गजराज बिष्ट ने वर्तमान किराये से 5 पाच गुना बढ़ाये जाने की बात व्यापारी प्रतिनिधियों के सम्मुख रखी जिस पर सभी व्यापारी प्रतिनिधियो द्वारा एक स्वर में 25% तक किराया बढ़ाये जाने की अपनी बात को रखा जिस पर व्यापारी प्रतिनिधियो द्वारा अपने व्यापारियो के दर्द को बया कर कारोबार को लेकर बाजार की मंदी के हवाले के साथ आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया कोविड-19 कोरोना काल के बाद वर्तमान स्थिति को देख कर किराया वृद्धि ना करने पर भी जोर दिया
सभी प्रतिनिधियों की बात को सुनकर मेयर गजराज बिष्ट ने सभी को भरोसा दिलाया कि मैं आपकी बात को बोर्ड की मीटिंग में रखकर जल्द ही आप लोगों को मीटिंग के निर्णय से अवगत कराऊंगा उम्मीद करूंगा शहर हित में व्यापारियो का मुझे पूरा सहयोग मिलेगा जिस पर व्यापारी प्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग के लिए मेयर को अश्वस्त किया वार्ता में नगर निगम कर अधीक्षक महेश पाठक भी मौजुद रहे!
इस मौके पर संयुक्त व्यापार प्रतिनिधि मंडल में रूप से पंकज कपूर,योगेश शर्मा,गोविंद सिंह बगड़वाल,दलजीत सिंह दल्ली,पार्षद अजय गुप्ता मुन्ना,राजीव जायसवाल (सांसद प्रतिनिधि,)हरिमोहन अरोरा,अजय गोयल ,देवेश अग्रवाल,मुकेश ढींगरा,मनोज गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,राजीव अग्रवाल,मनोज जायसवाल,रजत माहेश्वरी,पूरन लाल शाह,चमन गुप्ता,गगन सेठी विनोद जयसवाल कुन्दन बिष्ट,यज्ञ प्रकाश वर्मा,राजकुमार वर्मा,गुरदीप सिंह सोना,मोहन राठौर,सोनू वर्मा आदि व्यापारी मौजुद रहे

