भारत मासम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2026 के अनुसार जारी पूर्वनुमान / चेतावनी के अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2026 को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है, साथ ही जनपद नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, पौडी गढवाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है, एवं रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अतितीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनाओं के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को देखते हुए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 20 जुलाई, 2026 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।
अतः दिनांक 20 जुलाई, 2026 को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय/अद्वशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे

