कोल्हापुर (महाराष्ट्र) दिनांक 26 जून से 26 जुलाई तक पूरे देश में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती को जन-जागरण अभियान के रूप में मनाने का आह्वान PPID द्वारा किया गया।
इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) से हुई और यह देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 26 जुलाई को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भव्य जयंती समारोह के साथ संपन्न हुआ।
इस एक माह के अभियान ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और बहुजन एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने वाले सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हार्दिक आभार।
छत्रपति शाहू जी महाराज के विचार ही सामाजिक परिवर्तन का आधार हैं।आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करें।

