देहरादून समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी 2027 के विधान सभा चुनाव के संदर्भ मे चर्चा करने हेतु समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड देहरादून पहुंचने पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया वहाँ उन्होंने सपा के मुख्य पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा करते हुऐ कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में हो रहे विधान सभा चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सिद्दीकी ने आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए सबसे पहले एस आई आर पर हो रही कार्यवाही पर ध्यान देने पर ज़ोर देते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह उत्तराखण्ड में भी विशेष रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में झूठी आपत्तियाँ लगा कर उनके वोट काटने का प्रयास किया जा रहा है। अत: हम सब की ज़िम्मेदारी बनती है कि जिस व्यक्ति से जितना ज़्यादा से ज़्यादा हो सकता है। लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें और जो लोग झूठी आपत्तियां लगा कर लोगों के वोट कटवाना चाहते हैं उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करें। सिद्दीकी ने कहा कि इस वक्त जनता वर्तमान की केन्द्र व प्रदेश दोनों ही सरकारों से परेशान है और इन सरकारों से जनता छुटकारा चाहती है। क्यों कि यह सरकारे हर मोर्चे पर विफल रही है। समस्याओं का एक अम्बार लगा हुआ है। बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सब चरम सीमा पर है। किसान अपनी फसल के मूल्य व खाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा है तो छात्र पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही धाँधलीयों से परेशान है। सिद्दीकी ने कहा कि इस बार 2027 के विधान सभा चुनाव में उo प्रo व उत्तराखण्ड में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।बैठक के अंत में सुमन देवी को हरिद्वार से सैफ़ई (इटावा) पैदल (पी डी ए) कावंड ले जाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी, आभा बर्थवाल, आर.के.पाठक, अतुल शर्मा, संदीप नेगी, महिपाल यादव, आरिफ वारसी, अतुल यादव, हेमा बोरा, नासिर मंसूरी, सुमन देवी, रघवीर मेहता, सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार एव सुझाव रखे।

