हल्द्वानी (नैनीताल) दिनांक 23 अगस्त 2026 को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी महानगर में चंदन मूलनिवासी के आवास पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसका संचालन प्रदेश महासचिव अमर सिंह सैनी द्वारा किया गया। जिसमें वर्ष 2027 के चुनाव प्रत्याशियों एवं 12 विधानसभाओं में चुनावी प्रत्याशियों की लिस्ट में नाम का चयनित कर चुनाव अधिकारी द्वारा संबोधित किया गया। साथ ही 20 सितंबर 2026 को दिल्ली में मजदूर गर्जना महारैली के अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये इसी के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी हरीनाथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपीआईडी, पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार, एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपीआईडी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद बेनीवाल, प्रदेश महासचिव अमर सिंह सैनी, प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद, चंदन मूलनिवासी प्रदेश उपाध्यक्ष, तुलसी देवी, प्रदेश कार्यालय सचिव आरबी राम, सूर्यकांत यादव, राजेंद्र प्रसाद, इरशाद अंसारी, अंशुमान सिंह, नवल किशोर आर्या, गजेंद्र पाल, कुंती देवी, चंपा देवी सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

