कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड प्रदेश के मूलनिवासी शिल्पकार समाज के समग्र विकास को समर्पित शैलशिल्पी विकास संगठन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होंगे स्वतंत्र पत्रकार एवम RTI कार्यकर्ता किशोर ह्यूमन मूलरूप से ग्राम व पोस्ट झूलाघाट, तहसील एवं जिला पिथौरागढ़ निवासी किशोर ह्यूमन वर्तमान में लिंथोड़ा, सिल्थाम, पिथौरागढ़ में रहकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
यह सम्मान उन्हें गढ़वाल में स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक पड़ाव 6 सितम्बर 1932 पौड़ी क्रांति दिवस की 94 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 सितंबर 2026 को कोटद्वार गढ़वाल में आयोजित होने वाले 9 वें शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी समाज सुधारक, डोला-पालकी आंदोलन के प्रेणता, राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड रत्न सम्मान से विभूषित पौड़ी क्रांति के नायक कर्मवीर जयानंद भारतीय जी की स्मृति को जीवित रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो न्याय,समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व जैसे मानवीय मूल्यों को सशक्त करने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा प्रकाशित
6 सितंबर 1932 पौड़ी क्रांति के नायक उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति स्मारिका 2026 का लोकार्पण भी किया जाएगा।

