पिथौरागढ़ महानायक राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती डॉक्टर भीम राव अंबेडकर संयुक्त विकास समिति उत्तराखंड पिथौरागढ़ के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को गोपाल राम सिरोला की अध्यक्षता में सभी आम नागरिकों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला पंचायत सभागार पिथौरागढ़ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि फकीर राम ग्वासीकोटी पूर्व रेंजर समाजसेवी द्वारा राय बहादुर मुंशीप्रसाद टम्टा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजलन कर जयकारे के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के द्वारा समाज में जो कार्य किये उसी के तहत उन्हें उत्तराखंड का अंबेडकर कहा गया है उन्होंने उत्तराखंड की वंचित पिछड़ी शोषित समुदाय के जाति को आजादी से पूर्व शिल्पकार नाम देने में 5 वर्ष का समय लगाकर उन्हें एक सूत्र में पिरोया और उन्हें एक सम्मानित नाम शिल्पकार नाम देने का महत्वपूर्ण कार्य किया इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए आज भी उन्हें स्मरण किया जा रहा है शिक्षा, भूमि ,परिवहन राजनीति सामाजिक भाईचारा आजादी से पूर्व पानी पीने के लिए सत्याग्रह आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण महान कार्यों किये आज भी वंचित समाज उनकी सराहना कर रहा है । इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य आम आम नागरिकों ने उनके कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए संकल्प लिया तथा समाज हित देश हित के कार्य करने के लिए प्रतिज्ञा की मुख्य अतिथि फकीर राम ग्वासीकोटी ने कहा शिक्षा ही समाज को विकसित करने का एकमात्र साधन है लेकिन आजादी से पहले सामंती सोच ने पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा से कई दूर रखा जिसके चलते समाज समय पर विकसित नहीं हो सका आजादी के बाद भारतीय संविधान के तहत जो कार्य हुए आज कुछ हद तक यह समाज विकसित हो पाया है उन्होंने कहा रायबहादुर मुंशी हरि प्रसाद को सच्ची श्रद्धांजलि तभी सिद्ध हो सकती है जब सर्व समाज हरिप्रसाद टम्टा के विचारों और सद्भावना के रूप में संवैधानिक क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत लोकगीत लोक नृत्य भाषण एकल गीत आदि की प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सबसे बेहतर प्रस्तुति प्रदान कर₹1000 का पुरस्कार प्राप्त किया तथा विभिन्न छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरण किया गया। इसी क्रम में विगत कुछ दिन पहले भौतिक विज्ञान के शोध पी एच डी की उपाधि से सम्मानित डॉक्टर मेघा आगरी चंदेल को भी इस समिति के द्वारा साल भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा परिवहन विभाग से विगत 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति हुए वरिष्ठ चालक गणेश रामलाल कन्याल को भी सम्मानित किया गया इस शुभ अवसर पर डॉक्टर महेश मुरारी पूर्व प्रधानाचार्य पूरनलाल एडवोकेट गिरीश प्रसाद विनोद टम्टा, डी आर लोहिया, प्रमोद टम्टा, डॉक्टर मेघा आगरी, चंदेल कुमारी, नेहा, मान्यवर राय बहादुर प्रसाद के जीवन संघर्ष पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखें इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

