नई टिहरी प्रतापनगर क्षेत्र के बहुचर्चित केतन लाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम में एक नया मोड़ सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी दिवाकर डिमरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पिड़ित नाबालिग केतन लाल की मां की रोते हुए विडियो न्यूज़ को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और दिवाकर डिमरी को रिहा करेंगे पहाड़ पुजारा समाज आक्रोशशित हैं। मिडिया के गलत तथ्यों के आधार पर गिरफ्तारी हुई थी पहाड़ के मूलनिवासी पुजारा समाज भारी आक्रोशित है पुजारा समाज का कहना है कि दिवाकर डिमरी को रिहा करो। छः मांग पूरी करो। पीड़ित नाबालिक केतन लाल के परिजनों का पक्ष का कहना था कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे धरना-प्रदर्शन और जिला मुख्यालय घेराव जैसे कदम उठाने पर विचार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस विवेचना जारी है। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
इधर, मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों के बीच भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उत्तराखंड पूजारा समाज तिनगढ़ ने इस मामले में केवल समाज और क्षेत्र के लोगों से एकजुट होकर न्याय की मांग में आगे आने का आह्वान किया है। संगठन की ओर से किसी औपचारिक धरना-प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन आंदोलन अथवा जिला मुख्यालय घेराव की घोषणा की गई है।
संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में इस संबंध में अलग-अलग तरह की चर्चाएं की जा रही हैं, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि उत्तराखंड पूजारा समाज तिनगढ़ ने केवल लोगों से पीड़ित पक्ष के साथ खड़े होने और न्याय के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया है।
दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी के बाद अब इस बहुचर्चित प्रकरण में जांच और कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर पुलिस प्रशासन पर टिकी हुई है। वहीं, पीड़ित पक्ष और समाज से जुड़े लोग निष्पक्ष जांच तथा सभी तथ्यों के सामने आने की मांग कर रहे हैं।
संवाददाता : गंगा शाह, नई टिहरी

