जम्मू कश्मीर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी एडवोकेट डा प्रमोद कुमार की मौजूदगी में दिनांक 27/8/26 को जम्मू कश्मीर की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार जनक राज अध्यक्ष, गीता देवी और बिशन दास उपाध्यक्ष, सीता राम महासचिव, सरदारी लाल और बलकार चंद राज्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए, इस अवसर पर एडवोकेट डा प्रमोद कुमार ने कहा कि पी पी आई डी देश की एकमात्र संस्थागत लोकतान्त्रिक पार्टी है जो कि समता स्वतंत्रता बंधुत्व और न्याय पर आधारित भारत के निर्माण हेतु कटिबद्ध है, देश के 22 राज्यों में इस समय पार्टी का विस्तार तेजी से हो रहा है, उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि वे मानवतावादी भारत के निर्माण हेतु पार्टी के प्रचार प्रसार और सदस्यता अभियान में जुट जाएं, जिससे यथाशीघ्र संविधानवादी भारत का निर्माण किया जा सके, इस अवसर पर नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष जनक राज ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उन पर विश्वास ब्यक्त करने के लिए आभार प्रकट किया, तथा कहा कि शीघ्र ही राज्य कार्यकारिणी का विस्तार होगा और जिला कार्यकारिणी गठित की जाएंगी, उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित होने जा रही विशाल मजदूर महागर्जना रैली में जम्मू कश्मीर से भी अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे, इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

