अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो संजीव आर्या ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व इस पद पर प्रो शेखर चन्द्र जोशी दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। प्रो जोशी का कार्यकाल पूर्ण होने पर अब प्रो संजीव आर्या नए अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रो संजीव आर्या द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी किया जा रहा है। वे 15 वर्षों से असिस्टेंट DSw भी रहे हैं।
आज उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान निर्वतमान DSW प्रो शेखर चन्द्र जोशी, डॉ मनोज कुमार बिष्ट, प्रकाश चन्द्र, भुवन विद्यार्थी, गुलाब राम आदि उपस्थित रहे।

