अल्मोड़ा मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कल यानी 07 सितंबर, 2026 को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्टभारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 07 सितंबर को जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की आशंका जताई गई है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, त्वरित बाढ़ (फ्लैश फ्लड), चट्टानें गिरने और जलभराव के कारण सड़कें बंद होने जैसी आपातकालीन स्थितियां पैदा हो सकती हैं।इन संस्थानों पर लागू होगा आदेशजिला मजिस्ट्रेट और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (अल्मोड़ा) के अध्यक्ष अंशुल सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह छुट्टी जिले के सभी शासकीय (सरकारी), अर्धशासकीय, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनिवार्य रूप से लागू होगी।

