द्वाराहाट (अल्मोड़ा) मूलनिवासी संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर 2026 को नगर पंचायत सभागार, द्वाराहाट में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों, संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मू. दिनेश टम्टा राज्य प्रशिक्षण सचिव बामसेफ, मू. प्रमोद कुमार संविधान प्रबोधक, मू. सुधीर कुमार राज्य अध्यक्ष मूलनिवासी संघ उत्तराखंड, मू. प्यारेलाल राज्य महासचिव मूलनिवासी संघ उत्तराखंड, मू. प्रताप राम राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अल्मोड़ा मूलनिवासी संघ उत्तराखंड, मू. अनिल टम्टा जिला प्रभारी बामसेफ अल्मोड़ा, मू. नवीन चंद्र जिलाध्यक्ष बामसेफ अल्मोड़ा, मू.नंदकिशोर जिला मीडिया प्रभारी बामसेफ, मू. विपिन चंद्र जिला संगठन सचिव बामसेफ, मू. इंद्रलाल बामसेफ सदस्य, मू कृष्ण कुमार बामसेफ सदस्य, मू. अनिल कुमार बामसेफ सदस्य, मू. प्रदीप कुमार बामसेफ सदस्य, मू. राजेंद्र कुमार बामसेफ सदस्य, मू. बलराम बामसेफ सदस्य सहित राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

