गोपेश्वर (चमोली) 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of older persons) वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, वरिष्ठ एडवोकेट समीर बहुगुणा आयोजन के संयोजक धनंजय सिंह लिंगवाल समाज कल्याण अधिकारी चमोली रहे वृद्धजन सम्मान समारोह में लगभग जिले के 25 लोगों को सम्मानित किया गया सबसे वयोवृद्ध जानकी प्रसाद मिश्रा 85 वर्ष सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सम्मानित किया गया, हरि प्रसाद मंगाई को गौ सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया, पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिला मंत्री डॉक्टर पुष्कर बैछवाल उनके द्वारा समाज में गरीब लाचार मुफलिस के साथ हो रहे अन्य अत्याचार उनकी आर्थिक सहायता सामाजिक कार्यों के लिए लगातार कार्य करना हर्बल लाइफ के माध्यम से लोगों को स्वस्थ की जानकारी देना लोगों के स्वास्थ्य को सुधार के लिए सुझाव देना कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश आर्य को समाज में अंधविश्वास रूढ़िवादी सामाजिक कार्यों के लिए लगातार समाज में कार्य करना उनकी उनके साथ हो अन्याय अत्याचार के लिए खड़ा रहना कार्यों के लिए सम्मानित किया गया संगठन के कोषाध्यक्ष और सिंह बिष्ट को समाज में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए सम्मानित किया गया संगठन के संरक्षक जीडी हिंदवाल को उनके सामाजिक कार्यों और गरीबों की आर्थिक सहायता करने के लिए सम्मानित किया गया संगठन के नारायण भगत के मुख्य संयोजक राजी रूदयाल वह उनके पर्यावरण वनों को आग से बचाना और समाज में निरंतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने सुझाव दिया कि आने वाली वर्ष में वृद्ध जनों के लिए प्रत्येक ब्लॉग से कम से कम 10 लोगों को सम्मान के लिए आमंत्रित किया जाए और इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप दिया जाए वृद्ध जनों को जिला चिकित्सालय, बैंकों में पोस्ट ऑफिस में लाइन में खड़े रहकर हो रही परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाए वृद्ध जनों की गरिमा सम्मान न्याय विशेष ध्यान रखा जाए विकसित देशों में जिस प्रकार की सुविधा वृद्ध जनों को दी जाती है इस प्रकार की सुविधा भारत में भी वृद्ध जनों को मिलनी चाहिए 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई वर्तमान समय में इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है 1990 में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने निर्णय लिया कि विश्व में वृद्धजनों की जनसंख्या लगभग 10 प्रतिशत है और उनको विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए प्रथम वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 1991 से मनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों ने अपने देश में वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधाएं उनकी गरिमा सम्मान और न्याय का विशेष ध्यान रखा जाएगा पेंशनर्स वेलफेयर संगठन जनपद चमोली में शीघ्र ही वृद्धजनों की गरिमा सम्मान न्याय के लिए कार्य करेगा और उनके स्वास्थ सुविधाओं के लिए विशेष अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का प्रयास करेगा
संवाददाता गंगा शाह

