

भीमताल पिथौरागढ़ में समशेर सिंह मेहर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भीमताल में भारी आक्रोश देखने को मिला।
आज अंबेडकर जन कल्याण समिति भीमताल के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर अतिशीघ्र कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि बाबा साहब का अपमान संपूर्ण देश और संविधान का अपमान है। ऐसे व्यक्ति पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
डॉ. M.R. आर्य (अध्यक्ष), निर्मला आर्य (उपाध्यक्ष), आशा आर्य,(उपाध्यक्ष), उपाध्यक्ष दीपा आर्य, जी.सी. चंद्रा, राम टम्टा, जी.सी. आर्य, गोवर्धन आर्या, नवीन चंद्र, जीवन लाल, देवेंद्र आर्य, मोहन चंद्र आर्य, मनोज आर्य आदि।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।



