द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक (PPI-D) द्वारा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। आज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय वक्ता मू. बी. डी. बोरकर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में नेताओं ने द्वाराहाट और चौखुटिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।
इन क्षेत्रों का किया भ्रमण:
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बाराखाम, जालली, तकुल्टी, सुरे आदि क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान नेताओं ने ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपील:
जनसभाओं और जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वर्तमान सरकार द्वारा देश के संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने जोर देकर कहा, “अगर देश और संविधान को बचाना है, तो हमें एक सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी को सत्ता में लाना होगा। आज देश में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ही एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जो देश को एक मजबूत लोकतंत्र दे सकती है।” उन्होंने लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
दौरे में ये लोग रहे मौजूद:
इस क्षेत्रीय भ्रमण और जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मुख्य नेताओं के साथ स्थानीय कार्यकर्ता और प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रेम राम, राधेश्याम, भास्कर, आनंद लाल, महेश चंद्र, जगदीश चंद्र और प्रकाश आगरी मुख्य रूप से शामिल थे

