हल्द्वानी उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल के प्रवेश द्वार हल्द्वानी महानगर के लोक निर्माण अतिथि गृह में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता मू. बी. डी. बोरकर का पार्टी पदाधिकारी का कैडर एवं संवाद कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मू. बी. डी. बोरकर ने कहा कि भारत का संविधान देश में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित भारत का निर्माण करना चाहता है किंतु संविधान लागू होने से अब तक 76 साल गुजर गए लेकिन अब तक देश में काबिज रही सरकारों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया परिणाम स्वरूप आज देश में महिला, मजदूर, किसान और नौजवान बदहाल स्थिति में है। देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता अपने चरम पर है जिसके लिए अब तक सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस और बीजेपी बराबर जिम्मेवार है यदि इन सरकारों ने संविधान को लागू किया होता तो भारत आज विश्व में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो गया होता इसके विपरीत आज देश की बहुसंख्यक आबादी फटेहाल और बदहाल स्थिति में पहुंच गई है और चोर लुटेरे आदि भ्रष्टाचारी मालामाल हो गए हैं। इसी समस्या से देशवासियों को निजात दिलाने के लिए पी. पी. आई. डी. का गठन किया गया है। और देश के 24 राज्यों में पार्टी संगठन का निर्माण हो चुका है हमारे कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने को संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा की 2027 में पार्टी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तराखंड में भी हमारी व्यापक तैयारी चल रही है। 2027 में हम उत्तराखंड की जनता को पी. पी. आई. डी. तीसरा विकल्प देगी। यदि उत्तराखंड की जनता हमारा साथ देती है तो हम उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाएंगे यहां से हो रहे पलायन को रोकेंगे और यहां की महिलाओं, मजदूर वर्ग, किसान और प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनके संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाकर आदर्श उत्तराखंड का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी एवं चंदन मूल निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट गंगा प्रसाद प्रदेश संगठन सचिव जिला प्रभारी नैनीताल एवं लक्ष्मी नारायण जिला अध्यक्ष नैनीताल कृष्ण चंद्र खलीकुर रहमान महानगर सचिव हल्द्वानी, हरीश आर्य जिला उपाध्यक्ष एवं नवल किशोर आर्य मीडिया प्रभारी नैनीताल एवं मूल निवासी संघ संगठन के सुंदरलाल बौद्ध, मू. किशन चंद्रा मूलनिवासी दीपक चन्याल, आर आर लोहिया, आर पी गंगोला एवं जी आर आर्य एवं रेखा आर्य, तारा देवी, एडवोकेट मनोज कुमार, पूजा आर्या, पार्वती देवी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पत्रकार वार्ता में उपस्थित थे।

