रुड़की (उत्तराखंड) दिनांक 1 नवंबर 2026 को उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरती रुड़की में मूलनिवासी संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 1 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो गया है। यह अधिवेशन 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से मूलनिवासी समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक एवं संगठन के साथी सहभागिता कर रहे हैं।
अधिवेशन के दौरान सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक एकता, वैचारिक प्रतिबद्धता, सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन तथा मूलनिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य देशभर के सामाजिक साथियों को एक साझा मंच पर जोड़ना, संगठनात्मक मजबूती को आगे बढ़ाना तथा सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सामूहिक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना है।
राष्ट्रीय अधिवेशन आपसी एकता, भाईचारे, वैचारिक संवाद और संगठनात्मक सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर सभी साथियों से अधिवेशन में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा इसे सफल बनाने की अपील की गई है।

