गोपेश्वर उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति इम्प्लाइज फेडरेशन शाखा चमोली की आवश्यक बैठक आज दिनांक 01-11-2026 को अंबेडकर भवन, गोपेश्वर में पौड़ी गढ़वाल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष मांगे राम मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जे. एल. रडवाल द्वारा किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के ज्वलंत मुद्दों – प्रमोशन में आरक्षण (Reservation in Promotion), बैकलॉग पदों, आउटसोर्सिंग, रोस्टर प्रणाली और निजीकरण आदि के कारण संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात पर विस्तार से चर्चा की।
सर्वसम्मति से फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो निम्नवत है –
*नवीन कार्यकारिणी, चमोली – 2026-27*
– *अध्यक्ष* – भरत कोठियाल
– *महासचिव* – कुंवर सिंह रावत
– *वरिष्ठ उपाध्यक्ष* – हरीश टम्टा
– *उपाध्यक्ष* – मीना आगरी
– *उपाध्यक्ष* – प्रकाश टम्टा
– *कोषाध्यक्ष* – बद्री कोहली
– *मीडिया प्रभारी* – सुरेश राज
– *संगठन सचिव* – जगत राम
बैठक में दिनेश शाह, हरीश टम्टा, रोमेश शाह, पी. एल. बैछवाल, जी. एल. आर्य, जगदीश टम्टा, हरीश कुमार कैलाश चन्द्रवाल, धनी आगरी,बलवन्त राम शिवानी सहित जनपद के कई शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

