कुरुक्षेत्र हरियाणा पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की यूथ विंग पीपल्स यूथ फ्रंट ने कुरुक्षेत्र में स्थित यूथ हॉस्टल में दिनांक 22 जून 2025 को हरियाणा राज्य स्तरीय लोकतांत्रिक युवा सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाष जांगड़ा PPID के NEC मेंबर, राज्य अध्यक्ष विनोद कटारिया और राज्य प्रभारी व राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एड. अश्वनी कलसन ने मार्गदर्शन किया तो राज्य प्रभारी ने नवनियुक्त हरियाणा राज्य इकाई की भी घोषणा की। जिसमें हरियाणा राज्य अध्यक्ष नरेंद्र कटारिया, उपाध्यक्ष भरतरी मलिक, महा सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल, संगठन सचिव दीपक सिंह और सूरज को जिम्मेदारी सौंपी गई।

