
जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में दिनांक 02/08/2025 को समय 11:00 से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा जमुहाई ब्लॉक करंजाकला में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी आंचल मूलनिवासी शिक्षण संस्थान जमुहाई कि शिक्षिका सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। बैठक में मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी अवनिश कुमार गौरव सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी संतोष कुमार जिला अध्यक्ष मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी शक्ति कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी मनोज कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी हेमराज सदस्य मूलनिवासी संघ, सचांलन का कार्य मूलनिवासी शशीकला सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में आज ग्राम सभा जमुहाई ब्लॉक करंजाकला में संगठन बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया। मूलनिवासी शिक्षण संस्थान पढ़ रहे सभी कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को मूल निवासी विद्यार्थी संघ का टी शर्ट वितरित किया गया। और आत्मा परमात्मा स्वर्ग नरक देवी देवता जात पात उच्च नीच भेद भाव यह ब्राह्मणी रोग है गवई रोग या घरेलू रोग ईर्ष्या दवेश जलन एक दूसरे की बुराई जुवा तास शराब मनोरंजन करना यह सब दूर कैसे होगा इस पर चर्चा किया गया।