
जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 16/08/2025 को समय 2:00 से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा मीरपुर / धरमसारी ब्लॉक धर्मापुर में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी सुनीता सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। सचांलन का कार्य मूलनिवासी विवेक कुमार राव गौतम सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में ग्राम सभा मीरपुर/धरमसारी ब्लॉक धर्मापुर करंजाकला में संगठन बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया और आत्मा परमात्मा स्वर्ग नरक देवी देवता जात पात उच्च नीच भेद भाव यह ब्राह्मणी रोग है गवई रोग या घरेलू रोग ईर्ष्या दवेश जलन एक दूसरे की बुराई जुवा तास शराब मनोरंजन करना यह सब दूर कैसे होगा इस पर चर्चा किया गया। बैठक में मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी शक्ति कुमार राव सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी प्रियंका भारती सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी मिठाई लाल जादूगर सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी अवनिश कुमार गौरव सदस्य मूलनिवासी संघ आदि लोग मौजूद रहे।