
पौड़ी आज दिनांक 24/08/2025 को शिल्पकार समाज के लोगों द्वारा अपने समाज के उत्थान हेतु शैलशिल्पी विकास संगठन ब्लॉक कमेटी कल्जीखाल का गठन किया गया! जिसमें की बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के विचारों व उनके द्वारा निर्मित संविधान के प्रति जानकारियां प्रदान की गयीं! बता दें कि शैलशिल्पी विकास संगठन निरन्तर पिछले 8 वर्षों से अपने समाज के लोगों को जागरूक करने व विषम परिस्थितियों में शिल्पकार लोगों की सहायता करने का काम कर रहा है! अतीत में भी आर्थिक संकटों के समय शैलशिल्पी विकास संगठन शिल्पकार परिवारों की मदद करते आ रहा है! इस संगठन का उद्देश्य किसी भी स्थिति में जातिगत द्वेष फैलाना नहीं है! बल्कि संगठन का उद्देश्य शिल्पकार समाज के लोगों को आर्थिक, सामाजिक, व विभिन्न प्रकार के संकटों के उपरान्त उनकी हर सम्भव मदद करना व भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना है! आज की कमेटी के गठन में कल्जीखाल ब्लॉक के समस्त नवनिर्वाचित शिल्पकार जनप्रतिनिधि जैसे प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत व अन्य समाजसेवी गण शामिल रहे! कमेटी के गठन में शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य व प्रदेश महासचिव डॉ० सतीश प्रकाश के साथ शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारीखाल ब्लॉक कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण शामिल रहे! मुख्य संचालक डा० प्रताप सिंह ने सविंधान की प्रस्तावना से कार्यक्रम की शुरुआत की तो वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रविन्द्र कुमार रवि, विजेंद्र कुमार व अंग्रेजी प्रवक्ता बालम सिंह राणा ने भी भारतीय संविधान के महत्व बतलाये! ब्लॉक कमेटी कल्जीखाल के गठन में पदाधिकारियों का चुनाव निम्नवत् रहा!
सरंक्षक पद पर – सुरेन्द्र सिंह बिलखेत
अध्यक्ष पद पर – मनीष पंवार क्षेत्र पंचायत सदस्य महड़! उपाध्यक्ष पद पर – राकेश कुमार ग्राम प्रधान थापला एवं राजेन्द्र प्रसाद ग्राम प्रधान भटिगांव! सचिव पद पर – रमेश चन्द्र शाह प्रधान प्रतिनिधि दियुसा! कोषाध्यक्ष पद पर – नवीन कुमार ग्राम प्रधान बड़कोट, प्रचार सचिव पद पर – नवीन कुमार ग्राम प्रधान धौड़ा एवं प्रदीप कुमार आर्य, ऑडिटर के पद पर – डा० प्रताप सिंह व सुभाष चंद्र भूतपूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महड़ वल्ला! कार्यकारिणी सदस्य – मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य थापली, भागदास पूर्व प्रधान महड़, अनिल कुमार, सूर्यकान्त ग्राम प्रधान पल्ली मल्ली, दीपक कुमार, सुनील कुमार, विजेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, मदनमोहन, अमित कुमार! कार्यक्रम सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी विजेंद्र प्रसाद रिंगोड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ!