
रुद्रपुर दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को चक्रवर्ती सम्राट अशोक विजय दशमी के उपलक्ष में जिला उधम सिंह नगर,रुद्रपुर में पीपीई (डी) कार्यकर्ताओं द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों लोगो ने भाग लिया। संगोष्ठी का संचालन मू० सूर्यकांत जिला अध्यक्ष पीपीआईडी ने किया एवं सभा का समापन मू० आर बी राम राज्य कार्यालय सचिव ने किया। सभा में उपस्थित मूलनिवासी संघ के प्रदेश महासचिव मू.अमर सिंह सैनी ने अशोक विजय दशमी के इतिहास को विस्तार से बताया और लोगो से आग्रह किया कि हर वर्ष सम्राट अशोक विजय दशमी को महोत्सव के रूप में मनाए। मू. दयाशंकर ने पीपीआई (डी) टीम की अशोक विजय दशमी का कार्यक्रम करने की सराहना की एवं अपने महापुरुषों के बलिदान, सत्य इतिहास अपने समाज तक पहुंचाने की अपील की। सभा में उपस्थित मू० कांता प्रसाद राज्य कार्यालय सचिव मूलनिवासी संघ, मू० श्याम मौर्या, मू० राजकुमारी, मू० नीलिमा कोहली आदि लोगों ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट के कार्यों संघर्षों एवं इसी दिन शस्त्र त्याग, बुद्ध धर्म ग्रहण करने पर प्रकाश डाला। सभा के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और राज्य कार्यालय सचिव ने सबका धन्यवाद, आभार व्यक्त किया एवं लोगो को भरोसा दिलाया कि पीपीआई (डी) इसी तरह इससे बड़े स्तर पर अपने महापुरुषों के कारवा को आगे बढ़ाने का काम करती रहेगी।