अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएल.बी. एवं एलएल.एम. प्रवेश परीक्षा के परिणाम निर्धारित समय पर आज ऑनलाइन घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पंकज कुमार शाह ने दी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर,2025 को एलएल. बी. एवं एलएल.एम. की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसके परिणाम आज लाइव कर दिए गए हैं। परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर घोषित किया गया है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल में https:ukentrance.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। विद्यालय ने 18 दिन के भीतर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बना लिया है। जिसको लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि परीक्षा के परिणाम निर्धारित समय पर घोषित कर दिया जाना हमारे विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि है।

