अल्मोड़ा आज दिनांक 18 नवम्बर, 2025 को उप क्रीडाधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में व जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के 05 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज प्रातः 08ः00 बजे से अण्डर 16 बालक-बालिका आयु वर्ग एवं ओपन पुरुष/महिलाओं की क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन चौघानपाटा अल्मोड़ा से करबला, दुगालखोला, पुलिस लाईन से वापस होते हुए चौघानपाटा अल्मोड़ा में दौड़ का समापन किया गया। क्रांस कन्ट्री दौड़ का प्रारम्भ मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला, महासचिव बैडमिन्टन संघ उत्तराखण्ड बी.एस. मनकोटी, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत विष्ट एवं मनोज जोशी द्वारा प्रतिभागियों को संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फुटबॉल संघ/किसान मोर्चा हरीश कनवाल, सहायक प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, विक्रम भण्डारी, रीता बिष्ट, कैलाश सिंह मेहरा, करिश्मा नायक, वन्दना भण्डारी, कैलाश राम आर्या,योगेश कुमार, मदन कुमार व समस्त खेल प्रेमी एंवम गणमान्य उपस्थित थे। क्रांस कन्ट्री दौड़ में लगभग 150 बालक-बालिका एवं निर्णायकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि क्रांस कन्ट्री दौड़ में क्रमाशः 01 से 10 तक विजेता खिलाडियों को पुरुस्कार वितरण किये जायंेगे।

