दिल्ली मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से डॉ. के. एस. चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने पार्टी फंड में ₹1 लाख (एक लाख रुपये) का योगदान दिया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में दिल्ली प्रदेश के पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मूलनिवासी बहुजन आंदोलन के अनेक वरिष्ठ साथी भी उपस्थित रहे।
उपस्थित साथियों ने मजदूरों, किसानों तथा अधिकारो से वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. के. एस. चौहान ने कहा कि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) मूलनिवासी बहुजनों, किसानों, मजदूरों तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों के घरों को तोड़कर उन्हें बेघर किए जाने जैसी नीतियों एवं अन्यायपूर्ण कार्यवाहियों का पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी हर प्रकार के अन्याय, शोषण और अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जनता के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब मूलनिवासी बहुजन, किसान और मजदूर संगठित होकर देश की शासन सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, तभी सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित व्यवस्था स्थापित हो सकेगी।

