अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह (नोडल अधिकारी) द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत एवं द्वाराहाट क्षेत्र में आयोजित होने वाली NEET 2026 लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.06.2026 को कोतवाली रानीखेत में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।
इस दौरान परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की DFMD एवं HHMD के माध्यम से सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की जाएगी।
परीक्षा को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों में नियुक्त कार्मिकों एवं कर्मचारियों को भी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लाने के निर्देश दिए गए हैं।
जोनल एवं सेक्टर अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी।
परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

