देहरादून (उत्तराखंड) अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा 19 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण हेतु परेड ग्राउंड से सचिवालय तक हुंकार रैली कार्यक्रम सफल रहा! जिसमें विभिन्न संगठनों, इम्प्लाइज फैडरेशन, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, उत्तराखंड बैचारिक महासभा आदि संगठनों का भी समर्थन रहा। वहीं उत्तराखंड के कौने कौने से हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिसमें प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश राठी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी 19 मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में इससे बड़ा जनव्यापी आन्दोलन खड़ा किया जाएगा, जिसमें छोटे बच्चों सहित महिलाएं एवं पारिवारिक जन भी उपस्थित रहेंगें।

