प्रतापनगर (टिहरी) केतन लाल हत्याकांड को लेकर प्रदेश में सियासत और जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पीड़ित परिवार से बातचीत हो चुकी है और परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। साथ ही पहाड़ में हो रहे जाति हिंसा को देखते हुए कहा अनुसूचित जाति के लोग पालयन न करें भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी हर सुख में अपने समाज के साथ खडी हैं।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 जून तक केतन लाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे उत्तराखंड में बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उधर, सांसद और विधायक उमेश शर्मा के देवल गांव पहुंचने की सूचना के बाद प्रतापनगर के देवल गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान पीड़ित परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
वहीं, हरिद्वार में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती के बीच देवल गांव जाने के लिए निकले भीम आर्मी के कई कार्यकर्ताओं और भीम सैनिकों को रास्ते में रोक दिया गया। इस कार्रवाई का भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष असपा लेखराज गौतम, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष अमरिश कपिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आसपा महक सिंह धर्मपूर विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र चौहान सुशील चौधरी, स्टार प्रचारक राजन गौतम, मनोज कुमार,गौरव राजौरिया
सुशील सैनी, आजम खान,जुनेद अधिकारी,सुबोध कुमार आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
केतन लाल हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में लगातार न्याय की मांग उठ रही है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है।
पत्रकार
गंगा शाह
टिहरी गढ़वाल

