रुद्रपुर दिनांक 27 जून 2026 को महर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला उधम सिंह नगर, रुद्रपुर में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक टीम द्वारा जयंती समारोह आयोजित किया गया.
समारोह कार्यक्रम एवं रूपरेखा का प्रस्ताव जिला प्रभारी,एवं कार्यालय सचिव आर बी. राम ने किया संचालन जिला महासचिव मूल निवासी दूधनाथ भारती ने तथा धन्यावाद एवं समापन जिला अध्यक्ष सूर्यकांत यादव ने किया।
जयंती के इस शुभ अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन,सामाजिक योगदान, पिछड़े, वंचितों के लिए किए गए कार्यो एवं विचारों पर अपने-अपने वक्तव्य रखें.
इस शुभ जयंती के अवसर पर उधम सिंह नगर जिला की कार्यकारिणी में मूल निवासी राम केवल तथा मूल निवासी रामकुमार ने जिला अध्यक्ष द्वारा सदस्यता भी ग्रहण किये.
सभा के अंत में प्रदेश महासचिव मूल निवासी अमर सिंह सैनी ने सभा को सम्बोधित किया तथा कार्यकर्ताओं की सराहना की और उपस्थित सभी मूल निवासियों से अपील किया कि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से जुड़े क्योंकि भारत की एक ऐसी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जो अपने महापुरुषों के विचारों पर आगे बढ़ रही है और एक दिन अपने मूल निवासियों की सरकार जरूर बनाएगी. जयंती समापन के पश्चात सभी मूल निवासियों को मिष्ठान वितरण किया गया.
अंत में इस सभा को आयोजित करने के लिए स्थान दिलाने हेतु मूल निवासी इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष का विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते है.

