टिहरी गढ़वाल केतन लाल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर Chandrashekhar Azad ने पैदल मार्च शुरू किया। उन्होंने वाहन का उपयोग न करते हुए पैदल चलकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने SSP से मुलाकात की और उसके बाद देवल की ओर रवाना हुए।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि “जब तक केतन को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मैं भी रुकूंगा नहीं।” उनके इस कदम को समर्थकों ने न्याय की लड़ाई का प्रतीक बताया।
समर्थकों का कहना है कि पहले ढुग में कैंडल मार्च आयोजित किया गया था और अब आंदोलन सड़क पर उतर चुका है। सोशल मीडिया पर #PaidalChaleChandrashekhar, #JusticeForKetanLal और #JaiBhim जैसे हैशटैग के साथ लोग इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं।
आंदोलन से जुड़े लोगों ने कहा कि उनका संघर्ष न्याय और संवैधानिक अधिकारों के लिए है। उन्होंने संदेश दिया, “हम संघर्षों के आदी हैं, गर्व से कहो हम अंबेडकरवादी हैं।”
पत्रकार
गंगा शाह टिहरी गढ़वाल

