अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के सत्र: 2025-26 के लिए पीएच.डी. में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए थे। अब आवेदन फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित कर 16 जुलाई,2026 कर दिया गया है। साथ ही पीएचडी हेतु प्रवेश परीक्षा तिथि को भी विस्तारित करते हुए दिनांक 26 जुलाई,2026 कर दिया गया है।

