पटना बिहार आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पटना में PPID (peoples Party of India Democratic) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में PPID के राष्ट्रीय प्रचारक एवं सह बिहार प्रभारी मूलनिवासी Er. Umesh Rajak ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर PPID के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी सूरज कुमार यादव, PYF के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नीतीश नंदन तथा PPID के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 182 बांकीपुर विधानसभा के PPID प्रत्याशी मूलनिवासी सूरज यादव ने पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक मूल्यों तथा मूलनिवासी महापुरुषों के संघर्ष, योगदान और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी साथियों से संगठन को मजबूत बनाने, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
यह उद्घाटन केवल एक कार्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि बिहार में सामाजिक परिवर्तन, संवैधानिक मूल्यों और मूलनिवासी समाज की आवाज़ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

