नई टिहरी दिनांक 28 जुलाई 2026 को तहसील प्रतापनगर के ग्राम देवल पट्टी औंण निवासी केतनलाल की जातीय विद्वेष के कारण हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता धनपाल लाल पुत्र प्रेमलाल ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि दिनांक 08.06.2026 की रात्रि को ग्राम खोलगढ़ पट्टी औंण निवासी यशवीर सिंह व उनके सम्पूर्ण परिवार द्वारा मारपीट करने के कारण केतनलाल की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा दिनांक 08.06.2026 को ही प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0009 दर्ज करवाई गई थी।
पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता एवं मारने वाली विमला देवी पत्नी यशवीर सिंह, यशवीर सिंह की माता एवं फोनकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घण्टे के अन्दर सभी दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजबूर होकर पीड़ित परिवार को धरने पर बैठना पड़ेगा।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

