हल्द्वानी मूलनिवासी विद्यार्थी संघ नैनीताल के बैनर तले मूलनिवासी विद्यार्थी संवाद का आयोजन हल्द्वानी में किया गया जिसमें कुमाऊँ के सभी जनपदों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, बामसेफ राज्य कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आने वाले समय में मूलनिवासी छात्रों की वर्तमान राजनीति जरूरत और भविष्य विषय पर चर्चा की गई। जिला पिथौरागढ़ से आए छात्रों ने बताया कि इस बार आने वाले छात्र इलेक्शन में मूलनिवासी समाज के छात्रों द्वारा अध्यक्ष पद से साथ ही अन्य पदों पर भी चुनाव लड़ा जाएगा। मलधनचौड़ से आए छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में मूलनिवासी छात्र संघ का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम में डॉ P C चनियल, देवेन्द्र कुमार, दिनेश टम्टा, डॉ M C arya Dr Lalit Mohan Beri, dr ashok tamta, Manoj Kumar Arya Kishan ram arya, Dr Vivek Arya, sunita arya Kishan chandra,Dr Pramod Kumar aur अनेक बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग किया।

