हल्द्वानी (नैनीताल) दिनांक-21/08/2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारों के बैठक में हल्द्वानी विधानसभा में एस०आई०आर० सत्यापन के चलते हजारों एंव लाखों वोट काटने पर अपना विरोध प्रकट किया है। तथा राज्य के कई लाखों पात्र मतदाताओं के नाम हटाने पर फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्तिया दाखिल की गई थी। तथा मतदाताओं को कुछ समय पूर्व नोटिस प्राप्त हुए थे। उन पर मतदाताओं द्वारा अपना पक्ष रखा गया था। फिर भी लाखों के तादाद में मतदाता प्रभावित हो रहे है। तथा वर्तमान समय में एजेंसियां सत्ता धारी दल के प्रभाव में आकर एस०आई०आर० पर ठीक तरीके से व निष्पक्ष कार्य नहीं कर रही है। तथा निर्वाचन आयोग एंव सम्बंधित विभाग मतदाता सूचियों से नाम हटाने पर पारदर्शी एंव आपत्तियों पर निष्पक्ष रूप से कार्य करने की मांग की गयी। तथा पार्टी द्वारा निवार्चन आयोग से मांग की, एस०आई०आर० के नाम पर वोट ना काटे जायें। इस सम्बंध में शीघ्र ही पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक राज्यपाल महोदय उत्तराखण्ड को ज्ञापन सौपेगा। बैठक में डॉ० प्रमोद कुमार एंव एडवोकेट गंगा प्रसाद, चन्दन राम, नवल किशोर, लक्ष्मी नारायण, इरशाद अंसारी कई पदाधिकारी मौजूद रहें।

