हल्द्वानी आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को हल्द्वानी महानगर में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारी की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें महान समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी सामाजिक क्रांति के अग्रदूत पेरियार ललई सिंह यादव के जन्मदिवस जयंती पर उनको याद करते हुए एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। तथा सभी वक्ताओं के द्वारा उनके सामाजिक आंदोलन एवं तत्कालीन समय में भेदभाव आडंबर एवं पाखंडवाद, कुरीतियांओ को दूर करने का सतत प्रयास किया और हमेशा सामाजिक आंदोलन के अग्रज रहे तथा उनके द्वारा कई धार्मिक ग्रंथो को काल्पनिक घोषित करवाया तथा वक्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन को याद करते हुए उनके जीवन दर्शन पर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात हुई। आज की बैठक में एडवोकेट गंगा प्रसाद प्रदेश संगठन सचिव, चंदन राम राज्य उपाध्यक्ष, अंशुमान सिंह जिला महासचिव, महानगर अध्यक्ष इरशाद अंसारी, मनोज कुमार गुप्ता महानगर ब्लॉक अध्यक्ष, एवं नवल आर्या मीडिया प्रभारी, दिनेश कुमार, रीना देवी, चंपा देवी, कुंती देवी, रमेश चंद्र इत्यादि लोग शामिल रहे।

